नई दिल्ली: अमूल दूध के दो रुपये दाम बढ़ाए जाने के बाद , एक अन्य डेयरी प्रमुख मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है| मदर डेयरी (Mother Dairy) ने बुधवार (17 अगस्त) से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। कीमतें कल (17 अगस्त ) से लागू होंगी। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी।
कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि वह 17 अगस्त, 2022 से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने के लिए "मजबूर" है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी। फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।
टोंड दूध की कीमत बढ़कर 51 रुपये और डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है
झटका: अमूल का दूध खरीदना हुआ और महंगा
इससे पहले मदर डेयरी ने 1 मार्च 2022 में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक है|