बदायूं: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में कथित तौर एक महिला का गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदायूं के SSP ने बताया, "महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। सभी 6 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"