Porn Films Case: मास्टर माइंड राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी की भूमिका की भी जांच कर रही मुंबई पुलिस, पीड़ितों से क्राइम ब्रांच से संपर्क करने की अपील

मुंबई: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है| सोमवार को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने राज को अश्लील फिल्में बनाने और विदेशी ऐप के जरिए बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था| राज कुंद्रा जिस केस में गिरफ्तार हुए हैं, वह इसी साल फरवरी में सामने आया था|
कोर्ट में पुलिस ने कहा कि राज अपने हॉटशॉट ऐप के जरिए अश्लील वीडियो डील कर रहे थे|जब गहना वशिष्ठ को अरेस्ट किया गया तो उन्होंने उमेश कामत का नाम लिया| उमेश राज कुंद्रा के पूर्व पीए हैं|उमेश कामत ने पुलिस को राज कुंद्रा के इस रैकेट में शामिल होने के बारे में बताया|
क्राइम ब्रांच मुंबई ने फरवरी में पोर्न फिल्मों के प्रकाशन पर अपराध दर्ज किया था। पता चला कि वेब सीरीज में ब्रेक के बहाने छोटे कलाकारों को फुसलाया जाता था। उनसे बोल्ड दृश्यों के लिए कहा गया जो उनकी इच्छा के विरुद्ध अर्ध-नग्न और नग्न दृश्यों में बदल गए|
मुंबई पुलिस अश्लील फिल्में बनाने के केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भूमिका की भी जांच कर रही है| फिलहाल पुलिस के मुताबिक- केस में शिल्पा शेट्टी की कोई सक्रिय भूमिका नहीं मिली है| रिपोर्ट्स की माने तो अब इस मामले में मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से पूछताछ कर सकती |रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस जल्द ही शिल्पा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है. शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के अधिकतर बिजनेस में उनकी पार्टनर हैं जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की जा सकती है|
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया,''अपराध शाखा ने व्यवसायी राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। इस संबंध में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं| फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी फिल्म के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में कल तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा की मुंबई में स्थित वियान कंपनी का टाइअप लंडन में केंद्रीन कंपनी से है|
मुंबई संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंबे ने बताया,''क्राइम ब्रांच मुंबई ने फरवरी में पोर्न फिल्मों के प्रकाशन पर अपराध दर्ज किया था। पता चला कि वेब सीरीज में ब्रेक के बहाने छोटे कलाकारों को फुसलाया जाता था। उनसे बोल्ड सीन मांगे गए जो उनकी मर्जी के खिलाफ सेमी-न्यूड और न्यूड सीन में बदल गए|
हमने उमेश कामत जैसे निर्माताओं को गिरफ्तार किया है, जो राज कुंद्रा के भारत के संचालन की देखरेख करते हैं। 'हॉटशॉट्स' ऐप की सामग्री निर्माण और संचालन वियान कंपनी के माध्यम से किया गया था। छापे के दौरान, हमें सबूत मिले जिसके आधार पर हमने कुंद्रा को गिरफ्तार किया।
मुंबई संयुक्त पुलिस आयु्क्त (अपराध) मिलिंद भारंबे ने बताया,''हमें अभी तक (शिल्पा शेट्टी की) कोई सक्रिय भूमिका नहीं मिली है। हम जांच कर रहे हैं। हम पीड़ितों से अपील करेंगे कि वे आगे आएं और क्राइम ब्रांच मुंबई से संपर्क करें. हम उचित कार्रवाई करेंगे|
भारंबे ने बताया,''केंद्रीन कंपनी के मालिक राज कुंद्रा के ब्रदर इन लॉ है इस कंपनी का एक ऐप है जिसका नाम हॉटशॉट्स है। इस ऐप पर जो भी कंटेंट बनाया जाता था वो कंटेंट राज कुंद्रा और केंद्रीन की कंपनी खरीदती थी और ऐप पर पब्लिश करती थी इसका कंटेंट क्रियेशन मुंबई में वियान कंपनी से होता था|जब इस सबका पूरा सबूत मिला तो हमने कल रात में राज कुंद्रा और उनके IT हेड रयान थारप को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है|
बता दें,''पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। सोमवार रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आई हैं जिनसे ये खुलासा हो रहा है कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से तगड़ी कमाई की है। वायरल वॉट्सऐप चैट में H Accounts नाम का एक ग्रुप दिखाई दे रहा है जिसके एडमिन राज हैं। इस ग्रुप पर राज अपने रिश्तेदार और पोर्न मूवी बनाने वाली कंपनी केनरिन प्रोडक्शन हाउस के चेयरमैन प्रदीप बक्शी से पैसे के लेन-देन और कंटेंट पोस्टिंग के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
5 लोगों के इस ग्रुप में प्रदीप और राज के बीच बिजनेस में घटने-बढ़ने वाली कमाई, मार्केटिंग स्ट्रैटजी, सेल्स में बढ़ोतरी, पोर्न एक्ट्रेस को कमाई मिली या नहीं, इस बारे में खुलकर चर्चा होती दिख रही है। चैट से दिख रहा है कि पोर्न मूवीज के बिजनेस से काफी फायदा हो रहा था और राज इस फलते-फूलते बिजनेस से काफी खुश थे। बिजनेस डील्स भी राज इसी ग्रुप पर डिस्कशन के बाद फाइनल करते थे। राज का पूर्व पीए उमेश कामत इंडिया में केनरिन प्रोडक्शन कंपनी का प्रतिनिधि था।
You May Also Like

Comprehensive Pain Management Solutions in Rockwall TX: Chronic Pain Care & Specialists

Buy Telegram Members for Crypto Groups in 2025: Real Growth, SEO & Business Success

10 Reasons Why Your Facebook Post is Not Getting Likes & How to Fix It in 2025

Best Famous Astrologer Online in India – Astrologer@Home

Read Your Future with AI: How AI Astrology Chatbots and Online Astrologers Are Reshaping Personalized Readings
