मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बच्चन के परिवार के सभी चार बंगलों को सील कर दिया गया है|
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया अभिनेता अमिताभ बच्चन के परिवार के सभी चार बंगलों - जलसा, प्रतिभा, जनक और वत्स - को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। बंगले में काम करने वाले 30 लोगों का COVID19 टेस्ट किया गया है, रिजल्ट का इंतजार हैं|
रविवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी,'जबकि जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी|बीती रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| अमिताभ बच्चन और अभिषेक को नानावती अस्पताल में एडमिट किया गया है|
शनिवार रात अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं| अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. अस्पताल वाले अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं. परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है| जो भी लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें|
अभिषेक बच्चन ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, 'आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण किया जा रहा है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'