नई दिल्ली: साल 2017 में शादी बंधन में बंधने वाली दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अक्किनेनी और मशहूर अभिनेता नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य ने शनिवार को अलग होने की घोषणा कर दी है| दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी है। सामंथा और नागा ने पोस्ट में लिखा है, पति-पत्नी की तरह हमारे रास्ते अलग होते हैं, मगर वह हमेशा दोस्त रहेंगे।
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
सामंथा आगे लिखती हैं 'हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे मुश्किल समय में हमारा समर्थन करें और हमें वह गोपनीयता दें जिसकी हमें आगे बढ़ने की जरूरत है| आपके समर्थन के लिए धन्यवाद'