बैंगलुरु: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है| अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।जांच में उनके ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई है|
बेंगलुरु (सिटी) ईस्ट डिवीजन के डीसीपी डॉ भीमाशंकर एस गुलेड ने बताया, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। सिद्धांत कपूर सहित 6 लोगों को कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने को लेकर किया गया है ड्रग्स लेने के मामले में सिद्धांत कपूर की जांच पॉज़िटिव आई है। सिद्धांत को उल्सूर पुलिस स्टेशन लाया गया है|
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भीमाशंकर एस गुलेद ने कहा कि,''सिद्धांत कपूर के मेडिकल से पता चला है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था। हम उसे पहले ही गिरफ़्तार कर चुके हैं और आगे की जांच कर रहे हैं। हम उसे न्यायिक हिरासत में भेजेंगे|