Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Actor Puneet Dies: अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

  • by: news desk
  • 29 October, 2021
Actor Puneet Dies: अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्‍ली : एक्‍टर पुनीत राजकुमार ( Puneeth Rajkumar) का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| पुनीत राजकुमार का आज सुबह जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया| हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था| लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई एक्टर राजकुमार की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे|



पुनीत राजकुमार की हालत पर विक्रम हॉस्पिटल के डॉ. रंगानाथ नायक ने बताया था कि एक्‍टर पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया है. उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की जा रही है,,. उनकी हालत गंभीर है| फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता| जब उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया तो उनकी हालत खराब थी...|


पुनीत राजकुमार ने आज सुबह ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था| 6 घंटे पहले उनका आखिरी ट्वीट देखकर यकीन करना मुश्किल है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं| तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है| एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया.... तुम हमेशा याद आओगे भाई|



पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के गुजरने की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई| कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है| उनकी आत्मा को शांति मिले... ओम शांति|' इसी तरह वेंकटेश प्रसाद ने भी ट्वीट करके पुनीत के निधन पर श्रद्धांजलि दी है|

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन