Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मध्य प्रदेश उपचुनाव में 5 बजे तक 66.09% मतदान हुए, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में- 51.21% मतदान दर्ज

  • by: news desk
  • 03 November, 2020
 मध्य प्रदेश उपचुनाव में 5 बजे तक 66.09% मतदान हुए, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में- 51.21% मतदान दर्ज

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 28 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार मध्यप्रदेश में कुल 66.37 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोरोना महामारी के रोकथाम के दिशा-निर्देशों के साथ मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चला।



10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है।  आज मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटों और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर मतदान|




मध्य प्रदेश उपचुनाव: लाइव अपडेट



उपचुनाव की 28 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार जताया है| कमलनाथ ने कहा,''प्रदेश के 28 उपचुनावो के क्षेत्रों के मतदाताओं का आभार। कोरोना काल के बावजूद भी उन्होंने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया , अपने कर्तव्य का पालन किया , तमाम अनैतिक हथकंडो को करारा जवाब दिया। यह चुनाव जनता का चुनाव था , जनता ने खुद इसे लड़ा।



उन्होंने कहा,''10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है। लोकतंत्र व संविधान के हत्यारों को जवाब मिलना तय है। यह चुनाव निश्चित ही प्रदेश की दशा-दिशा तय करेगा , इसका परिणाम देश भर में एक संदेश के रूप में होगा , सच्चाई की हर हाल में जीत होगी।




जनता ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर उप चुनाव में भाग लिया। बंपर वोटिंग हुई है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को अपना पवित्र कर्तव्य माना है। कुछ स्थानों पर 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है। जितनी बंपर वोटिंग हुई है उतनी बंपर हमारी जीत होगी: म.प्र. मुख्यमंत्री



जब दिग्विजय सिंह जी कहें EVM में गड़बड़ी है और पुनः मतदान की जरूरत है। जब वो कहें की प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है तो मान लेना चाहिए कि भाजपा जीत रही है और ये बहाने ढूंढ रहे हैं: म.प्र. के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा




मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 66.09% मतदान हुए।



मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 56.79% मतदान हुए।



-लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रेस के पोलिंग अजेंट्स को हटा दिया गया है और बूथ कैप्चर करने की प्रक्रिया चल रही है। हम वहां दोबारा मतदान की मांग करते हैं|सब-इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बरौनी थाना जिला दतिया जो माननीय गृहमंत्री जी का भानजा दामाद है। वो खुलेआम अपने साथ दूसरी गाड़ी में गुंडा प्रवृति के लोगों को लेकर घूम रहा है और जबरदस्ती वोट डलवा रहा है। उसकी शिकायत हमने माननीय चुनाव आयोग को की है: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह




मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 2 बजे तक 42.99% मतदान हुए।




जनता की जीत जारी है, जनता ग़द्दारों पर भारी है।...मध्य प्रदेश में बंपर मतदान, —बीजेपी की सभी 28 सीटों पर पराजय 100% तय..! : मध्य प्रदेश कांग्रेस



मध्यप्रदेश उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.71% मतदान दर्ज किया गया

 राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।मध्यप्रदेश उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.71% मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।



-कमलनाथ ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा, 'मध्यप्रदेश के लोग जानते हैं कि शिवराज सिंह चौहान ने पिछले छह महीनों में सिर्फ झूठ बोला है और राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। मतदाताओं अब कांग्रेस को राज्य के लिए काम करने का मौका देंगे।'


पिछले 6 महीने में शिवराज जी के पास झूठ और घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं बचा है। इसका परिणाम मध्य प्रदेश की जनता उन्हें 10 तारीख को देगी। मुझे विश्वास है कि म.प्र. का विकास, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने का मौक जनता कांग्रेस को देगी: कमलनाथ, कांग्रेस




-मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 26.87 फीसदी मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देश के साथ मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कुल 26.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।





-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनकी पत्नी किरन तोमर ने ग्वालियर में अपना वोट डाला। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।


-कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के गुफा मंदिर में रामभक्त हनुमान एवं भगवान भैरव नाथ की पूजा की। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश के लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। कमलनाथ का हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद गुफा मंदिर के महंत स्वामी चंद्रमा दास 1008 द्वारा का तिलक कर आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा उपस्थित थे।



-मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता गोपाल भार्गव पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला छतरपुर में दर्ज किया गया है।




-मध्य प्रदेश: ग्वालियर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।




-मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, यह लोकतंत्र को मजबूत करता है। आप सभी को वह सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा कर सके। बाहर निकलिए और वोट कीजिए। आइए मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाते हैं।' राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव चल रहा है।



-ग्वालियर में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य विधानसभा क्षेत्र के हो रहे उपचुनाव में वोट डाला|ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 28 विधानसभाओं में कमल के फूल का परचम लहराएगा।"




-10 बजे तक हुआ 11.48 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.48% मतदान हुए।




-ग्वालियर में डबरा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार, इमरती देवी ने बूथ संख्या 219 पर अपना वोट डाला।



-मध्य प्रदेश: इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। कोरोना महामारी में हो रहे इस उपचुनाव में मतदान केंद्र पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।




कांग्रेस उम्मीदवारों को दिग्विजय ने दीं शुभकामनाएं: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों को उपचुनाव के लिए शुभकामना दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय श्री की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।'




कमलनाथ ने की लोगों से वोट करने की अपील: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'प्रिय साथियों, आपसे आग्रह है कि घरों से निकलिए और लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान करिए। आपका एक वोट मध्यप्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान की नई गाथा लिखेगा। लोकतंत्र अमर रहे।'



-उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है और मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।





12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में: प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। 19 जिलों में उपचुनाव के तहत 33,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने की पूरी तैयारियां की गई हैं।


-उपचुनाव के बाद सदन में विधायकों की संख्या वर्तमान 202 से बढ़कर 229 हो जाएगी। इसलिए भाजपा को बहुमत के 115 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए इस उपचुनाव में मात्र आठ सीटों को जीतने की जरूरत है, जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतनी होंगी।




ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग पर सबकी नजर रहेगी।






10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:





शाम 5 बजे तक उपचुनाव में मतदान: 

छत्तीसगढ़ - 71.99% 

गुजरात- 55.84% 

हरियाणा - 61.57% 

झारखंड - 62.46% 

कर्नाटक- 51.30 % 

मध्य प्रदेश -  66.09% 

नागालैंड- 83.69% 

ओडिशा - 68.08% 

तेलंगाना - 81.44% 

उत्तर प्रदेश- 51.21%



उत्तर प्रदेश उपचुनाव:




समाजवादी पार्टी ने कहा कि,''बांगरमऊ विधानसभा के बूथ नंबर 108 पर भाजपा नेता प्रशासन की शह पर पोलिंग बूथ के अंदर मतदाताओं से कमल का बटन दबाने की बात कह रहा है। शर्मनाक! निर्वाचन अधिकारी और चुनाव आयोग मामले का संज्ञान ले।




बांगरमऊ : UP कांग्रेस ने कहा,''फतेहपुर चौरासी के बूथ नम्बर 228, 229 पर एसडीएम और सीओ बूथ से सबको निकाल कर एक घंटे तक बूथ के अंदर थे। कांग्रेस प्रत्याशी के मौके पर पहुंचने पर एसडीएम साहब भागने लगे। भाजपा सरकार पूरे प्रशासन को लगाकर बूथ कैप्चरिंग करा रही है और CEO हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।



UP कांग्रेस ने कहा,''भाजपा सरकार में एसडीएम और सीओ फतेहपुर में बूथ नम्बर 228, 229 के अंदर घुसकर गड़बड़ कर रहे थे। एजेंटों को बाहर भेज दिया गया।  कांग्रेस प्रत्याशी ने उनको पकड़ा।  प्रशासन का पूरा दुरपयोग किया जा रहा है।




समाजवादी पार्टी ने कहा कि,'अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान वोटरों पर पुलिस का लाठीचार्ज सत्ता पक्ष को सामने दिख रही हार के बाद जनता पर किया वार है! मामले का संज्ञान ले चुनाव चुनाव आयोग, दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कठोरतम कार्रवाई। मिलेगा हर लाठी का मुंह तोड़ जवाब ।




समाजवादी पार्टी ने कहा कि,''यूपी में 7 विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव के मतदान के बीच राजधानी लखनऊ में दलित प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर निर्मम हत्या प्रदेश में जंगलराज की कहानी दोहराती है! अपराधियों ने प्रदेश की जनता का सुख चैन छीन रखा है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! हत्यारोपीओं को मिले कठोरतम दंड





उत्तर प्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.97% मतदान हुए।




उत्तर प्रदेश: फिरोज़ाबाद के टूंडला विधानसभा में रूधऊ मुस्तक़िल की बूथ संख्या 30 पर ग्रामीणों ने उप चुनाव का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उनका कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं। उ.प्र. में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।



कानपुर: घाटमपुर की बूथ संख्या 160, 158, 161 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन(EVM) खराब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।




विधानसभा की 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक औसत 7.87% मतदान हुआ: संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश



हरियाणा उपचुनाव:

राज्य विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोट डालने के लिए एक व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता को अपने पीठ पर लेकर सोनीपत के भैंसवाल कलां के एक मतदान केंद्र में पहुंचा।




नागालैंड उपचुनाव:


नागालैंड में दोपहर 1 बजे तक 71.92% मतदान हुए। नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।




नागालैंड: कोहिमा में मतदान करने के लिए एक मतदान केंद्र पर अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग। नागालैंड में सुबह 10 बजे तक 37.66% मतदान हुए। नागालैंड में आज विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।






गुजरात उपचुनाव:

गुजरात विधानसभा की 8 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.52% मतदान हुए।





उपचुनाव:

सुबह 10 बजे तक उपचुनाव का मतदान: 

ओडिशा (बालासोर और तीर्थोल) - 9.81% 

झारखंड (दुमका, बेरमो) - 13.21% 

छत्तीसगढ़ (मरवाही) - 2.40% 

हरियाणा (बरोदा) - 13% 

तेलंगाना (दुब्बक) - 12.74%









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन