Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

मध्य प्रदेश : आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, 2 की मौत

  • by: news desk
  • 26 November, 2021
मध्य प्रदेश : आर्थिक तंगी के चलते एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने खाया जहर, 2 की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल के पिपलानी में एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाया, 2 लोगों की मौत हुई। भोपाल के पिपलानी इलाके में कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया| इनमें से 2 की मौत हो गई है, जबकि अन्य की हालत गंभीर है| सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है|



मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाला संजीव जोशी कार मैकेनिक है| उसकी पत्नी अर्चना जोशी किराना दुकान चलाती है| बीती रात संजीव,उसकी पत्नी अर्चना और मां नंदिनी के अलावा दो बेटियों ने जहर खा लिया| गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस के अनुसार, जहर खाने वाले पांच में से 2 की मौत हो गई है|



जोशी परिवार के जहर खाने की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज बताया जा रहा है| पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है| जिसमें भी कथित तौर पर आर्थिक तंगी का जिक्र किया गया है| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|



CSP राकेश श्रीवास्तव ने बताया, "कल रात को आनंद नगर में एक परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, 2 लोगों की मौत हो गई है। सुसाइड नोट का अध्ययन किया जा रहा है।"




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन