भोजपुर: आरा-बक्सर हाईवे पर अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी, उसकी पत्नी को गोली मारी। बुधवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी और उनकी पत्नी को गोलियों को गोली मारी। दंपति को काफी करीब से गोली मारी गई है। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
घायल दंपति 30 वर्षीय उत्तम कुमार पुत्र ओम प्रकाश विश्वकर्मा और 25 वर्षीय पत्नी संध्या देवी टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 5 की निवासी है| जख्मी उत्तम कुमार विश्वकर्मा की शहर के बास टाल में हार्डवेयर दुकान है।संध्या कुमारी ने अपने पति पर ही अपने आप को एवं उसे गोली मरवाने की आशंका जताई है। हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया है।
पत्नी संध्या कुमारी ने बताया, “हम कुछ काम से जा रहे थे कि मेरे पती ने रास्ता पता करने का बोलकर गाड़ी एक सुनसान जगह रोकी और किसी से बात करने लगे। उन लोगों ने हम पर हमला किया। हमें अपने पति पर हमको मरवाने का शक है।
घायल से जब पूछा गया कि आपके पति क्यों मरवाना चाहते हैं तो उसने कहा कि,'' मैं मर जाऊंगी। अब नहीं बच पाऊंगी, लेकिन मेरे पति बताएंगे कि वो मुझे क्यों मरवाना चाहते थे
वहीं घटना के संबंध में भोजपुर SP संजय कुमार सिंह ने कहा,''यह लोग रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापस आ रहे थे तब यह घटना घटी। परिजनों ने भी ज़्यादा जानकारी नहीं दी है और घटना का कारण क्या हो सकता है यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। संकेत से पता चल रहा है कि पहले से कुछ चल रहा है। जो संकेत दिए गए हैं उस पर जांच करेंगे|