मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कर्नाटक के मंत्री पर 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले कांट्रेक्टर की मौत: कांग्रेस ने मांगा केएस ईश्वरप्पा का इस्तीफा, गिरफ्तारी की मांग; कहा- पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा 'भ्रष्ट'...

बेंगलुरू: कर्नाटक के उडुपी के एक होटल में मंगलवार को भाजपा नेता व सरकारी ठेकेदार संतोष पाटिल मृत पाए गए। इस मामले में कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री केएस ईश्वरप्पा आरोपों के घेर…

कर्नाटक के मंत्री पर 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले कांट्रेक्टर की मौत: कांग्रेस ने मांगा केएस ईश्वरप्पा का इस्तीफा, गिरफ्तारी की मांग; कहा- पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा 'भ्रष्ट'...
कर्नाटक के मंत्री पर 40% कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाले कांट्रेक्टर की मौत: कांग्रेस ने मांगा केएस ईश्वरप्पा का इस्तीफा, गिरफ्तारी की मांग; कहा- पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा 'भ्रष्ट'... | फ़ोटो: TVL News

बेंगलुरू: कर्नाटक के उडुपी के एक होटल में मंगलवार को भाजपा नेता व सरकारी ठेकेदार संतोष पाटिल मृत पाए गए। इस मामले में कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री केएस ईश्वरप्पा आरोपों के घेरे में हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम बासवराज से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पंचायती राजमंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी साफ कर दिया है कि वे पद नहीं छोड़गें। गौरतलब है कि मृत ठेकेदार ने उनपर कराए गए काम के बदले में चालीस परसेंट कमीशन की मांगने का आरोप लगाया था। 



ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधा। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार हमने उडुपी के एक ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के बारे में सुना। हर कोई जानता है कि यह एक हत्या है। भ्रष्टाचार के आरोपों की (पाटिल ने केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ आरोप लगाया था) वजह से उनकी मृत्यु हो गई ... ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए| IPC 302 Sec के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए|



कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मांग करते हुए कहा कि ईश्वरप्पा के खिलाफ निश्चित तौर पर के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने ईश्वरप्पा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की।



भाजपा नेता पाटिल की मृत्यु पर कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि,'''केएस ईश्वरप्पा उनकी (संतोष पाटिल की) मौत के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं, उन्हें कर्नाटक कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए...



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि,''सीएम के रूप में बोम्मई अपने मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कोई कार्रवाई करने में विफल रहे हैं जिन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए... पाटिल की मौत (कथित आत्महत्या) के लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं..उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.|  सिद्धारमैया ने कहा कि,'''पूरा राज्य जानता है कि ईश्वरप्पा एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। 



कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''''केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल को नहीं बख्शा गया ... मुझे बताया गया है कि उन्होंने सुसाइड नोट में मंत्री का नाम लिया है। ईश्वरप्पा को बिना देर किए गिरफ्तार किया जाना चाहिए, नहीं तो हमें सीएम आवास का घेराव करना होगा और उनके इस्तीफे की भी मांग....





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।