बेंगलुरु: भारत में कोरोनावायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है| पहली लहर के मुकाबले देश में दूसरी कोरोना लहर ज्यादा खतरनाक दिख रही है| इस बीच बेंगलुरु में चंद्रा लेआउट पुलिस स्टेशन के 60 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं| DCP वेस्ट बेंगलुरु ने बताया,''चंद्रा लेआउट पुलिस स्टेशन के 60 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं|
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हुई। 685 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,862 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 है।