बस्ती: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पेड़ से लटकती मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गाँव में युवक का शव आम के पेड पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में ल…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पेड़ से लटकती मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गाँव में युवक का शव आम के पेड पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील गौतम पुत्र रामकुमार का शव आज शाम में गांव के बाहर आम के पेड पर फंदे से लटकता मिला। युवक का शव पेड़ से लटकता शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक सुनील के दो बेटी खुशबू और खुशी और एक बेटा आदित्य है| माता विमला देवी और पत्नी माधुरी का रो रो के बुरा हाल है। सुनील गौतम तीन भाइयों में सबसे बडा था। राकेश रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में है, जबकि छोटा भाई सुरेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बहराइच जिले में तैनात है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 1 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।