बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के थाना परसरामपुर में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परसरामपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरजानीपुर गांव की है| अरजानीपुर गांव निवासी सुनील कुमार मौर्या पुत्र राम जनक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद पहुँची परसरामपुर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
बताया जा रहा है,'सुनील कुमार (27) का मुस्लिम युवती फातिमा बेगम से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था | 'सुनील के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग दस साल तक चलता रहा। सुनील और फातिमा भी लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। फातिमा ने सुनील के साथ पत्नी की तरह जिंदगी जिया। सुनील ने भी फातिमा के कदमों और सपनों को कभी रुकने नहीं दिया। प्रेमिका के सपने को पूरा करने के लिए सुनील ने फातिमा का कदम दर कदम साथ दिया।
सुनील के इस फैसले से परिवार वाले भी खुश थे। लेकिन इस बीच फातिमा को नोएडा के एक लड़के से प्यार हो गया। समय के साथ फातिमा में बदलाव आने लगे। फातिमा सुनील से दूरी बनाने लगी। अचानक हुए व्यवहार में बदलाव के बारे में जानकर सुनील हैरान रह गए और खुद को संभाल नहीं पाया। सुनील ने खुद फातिमा की जिंदगी से दूर जाने का फैसला किया। फातिमा के साथ बिताए पलों को फेसबुक पर लाइव शेयर कर सुनील ने खुद को शूट करने (गोली मारने) का फैसला कर लिया|
प्यार में धोखा खाए सुनील कुमार मौर्या ने सोमवार दोपहर को अपने पिता राम जनक की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली| सुसाइड से पहले सुनील कुमार मौर्या ने ने VIDEO बनाया और प्रेमिका फातिमा और उसके नोएडा के दोस्त को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
थाना परसरामपुर क्षेत्र के अरजानीपुर गांव निवासी रामजनक मौर्या का कस्बे में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परसरामपुर-अरजानीपुर मार्ग पर धर्मपुर मेंधर्मपुर में उनका गोदाम है। राम जनक के तीन बेटों में सबसे छोटे सुनील मौर्या उनके साथ कारोबार में हाथ बंटाते थे। सुनील कुमार रोज की तरह सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे नहाने के लिए गोदाम गोदाम पंहुचा और आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो की सूचना मिलने पर परिजन तलाशी लेते हुए गोदाम पहुंच गए। परिजनों के आने से पहले ही सुनील ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में सुनील ने एक युवती को गर्लफ्रेंड बताते हुए पिछले 10 साल से उसके संपर्क में रहने की बात कही। प्रेमिका पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पत्नी की तरह रह रही है। अब वह एक लड़के के साथ रास्ते से हटने की बात कर रही थी।
वह काफी देर तक गोदाम से अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर वापस नही आया| वापस न आने के कारण पिता ने काम करने वाले युवक प्रकाश को गोदाम भेजा| अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह आवाज लगाने लगा। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने रामजनक मौर्य को फोन से सूचना दी।अपने बड़े बेटे मयाराम के साथ रामजनक गोदाम पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर कमरे में सुनील लहूलुहान हालत में मृत अवस्था मे मिला| इसके बाद घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव और रिवाल्वर को कब्जे में लिया|
वीडियो में सुनील ने फातिमा बेगम को गर्लफ्रेंड बताते हुए पिछले 10 साल से उसके संपर्क में रहने की बात कही| फातिमा से 10 सालों से संबंध था। उसकी पढ़ाई, कोचिंग से लेकर सभी तरह के खर्चों को वही उठाता था। वह उसे अपनी पत्नी मानता था, मगर उसने धोखा दे दिया।
वीडियो में प्रेमिका पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि सुनील ने कहा कि उसकी प्रेमिका फातिमा हिंदू होने के कारण उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसकी प्रेमिका फातिमा ने धमकी दी थी कि अगर उसने 20 सितंबर तक आत्महत्या नहीं की तो वह सुनील को मुकदमे में फंसा देगी। इसलिए उसने अपनी प्रेमिका के हाथों मरने से बेहतर खुद मर जाना बेहतर समझा। आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसने कथित प्रेमिका के साथ फेसबुक पर कई तस्वीरें वायरल कीं। उसके बाद सुनील ने अपनी गर्लफ्रेंड समेत दो को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया|
क्षेत्राधिकारी हरैया ने बताया,''अरजानीपुर के सुनील मौर्या ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना मिलते ही तत्काल परसरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है|
हरैया सीओ/डीएसपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि ,''अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।