Time:
Login Register

बस्ती: 60 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

By tvlnews April 18, 2021
बस्ती:  60 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बस्ती:  एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता। स्वाट टीम ने 60 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।   



पुलिस ने अभियुक्त अनिल चौधरी उर्फ अनुज पटेल को किया गिरफ्तार। कप्तानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह और स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही ।




अनिल चौधरी उर्फ अनुज पटेल (उम्र करीब 27 वर्ष ) पुत्र स्व0 शिवकरन चौधरी ग्राम रानीपुर थाना कप्तानगंज को ग्राम रानीपुर के प्राइमरी स्कूल के पूरब दिशा में अपने खेत के बगल में स्थित झाल में एक ड्रम मे करीब 60 ली0 रेक्टिफाइड स्प्रीट अपमिश्रित देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त अनिल चौधरी के विरुद्ध थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 72/2021 धारा 60(क)/62 आबकारी अधिनियम व धारा 272 भा0द0सं0 पंजीकृत कर माननीय माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 




60 लीटर रेक्टिफायर स्ट्रीट से करीब 700 लीटर बनाई जा सकती है अवैध शराब। आगामी पंचायत चुनाव में खपत करने की थी तैयारी शराब तस्कर। आगामी पंचायत चुनाव में जनता को लुभाने के लिए इस शराब की जाती खपत। मनोज राय, मनिन्दर प्रताप चंद, महेन्द्र यादव, देवेन्द्र निषाद, अभिषेक तिवारी, रविशंकर शाह रहे शामिल।







You May Also Like