बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इश्क़बाज़ दरोगा को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पति और पत्नी के बाद हाथापाई भी हुई। इतना ही नहीं प्रेमिका युवती की भी जमकर कुटाई कर दी| सूचना पर मौके पर पहुंची बस्ती कोतवाली पुलिस पत्नी के साथ आशिक दारोगा और उसकी प्रेमिका को थाने ले आई। इस संबंध में पत्नी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
ये पूरा मामला बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहे का है| आशिक मिजाज दरोगा दीपक शर्मा गोरखनाथ में तैनात है| दीपक शर्मा की ससुराल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में है।वहां की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। शुक्रवार को दरोगा अपनी प्रेमिका से मिलने बस्ती आ गया।अपने पति की करतूत की आहट पाकर दारोगा की पत्नी ढूंढते हुए उसके पास पहुंच गई और प्रेमिका के साथ रंगरेलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।
पत्नी ने प्रेमिका को भी जमकर पीटा| वही प्रेमिका अपने प्रेमी दरोगा दीपक को छोड़ने को तैयार नही हुई| खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा| आसपास के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई।यहाँ भी कहासुनी के बाद पत्नी ने आशिक मिजाज दरोगा पति की जमकर पिटाई की। दो बच्चे होने के बावजूद दरोगा दीपक का युवती से चल रहा था अवैध संबंध|
महिला ने बताया कि उसे अपने पति के चाल चलन पर पहले से शक था, लेकिन रंगेहाथ पहली बार पकड़ा गया है। पत्नी ने बताया कि उसका दरोगा पति गोरखपुर से बस्ती के लिये जब निकला तो वह भी उसके पीछे चल दी और 70 किमी० दूर बस्ती आ गई। जहां उसने पति को उसके प्रेमिका के साथ पकड़ा।
महिला ने बताया कि उसके पति का नाम दीपक शर्मा है जो पुलिस विभाग में दरोगा है और वर्तमान में गोरखनाथ मंदिर थाने में तैनात है। वह दो बच्चों का पिता भी है लेकिन इश्क सिर पर चढ़ा है। महिला ने कहा कि वह पति की गलती माफ करने को तैयार है, चाहती है इसके चाल चलन में सुधार आये, लेकिन वह खुद उसी लड़की के साथ रहने को कह रहा है। महिला ने स्पष्ट कहा जब उसका पति खुद सुधरने को नही तैयार है तो वह भी अब उसके साथ नही रहना चाहती है।