Time:
Login Register

बस्ती: मिड डे मील योजना निधि खाते का संचालन नहीं करेंगे ग्राम प्रधान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

By tvlnews January 22, 2021
बस्ती: मिड डे मील योजना निधि खाते का संचालन नहीं करेंगे ग्राम प्रधान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिया है कि मध्यान्ह भोजन योजना निधि खाते का संचालन ग्राम प्रधान के स्थान पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष एंव संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से करेंगे। 



उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि ग्राम प्रधानों के पास अवशेष उपलब्ध खाद्यान्न एवं कनवर्जेन्शन लागत की धनराशि तत्काल इस समिति को हस्तगत करायेंगे। उन्होने कहा कि इस कार्य के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। 





रिपोर्ट-विवेक गुप्ता

You May Also Like