मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: फोन पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित बभानान से गिरफ्तार, पांच लाख रु की मांगी थी रंगदारी...न देने पर हत्या की धमकी

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने फोन पर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |गौर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने रंगदारी मांगने वाले शुमान त्रिवेदी पुत्र रमे…

बस्ती: फोन पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित बभानान से गिरफ्तार, पांच लाख रु की मांगी थी रंगदारी...न देने पर हत्या की धमकी
बस्ती: फोन पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित बभानान से गिरफ्तार, पांच लाख रु की मांगी थी रंगदारी...न देने पर हत्या की धमकी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने फोन पर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |गौर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने  रंगदारी मांगने वाले शुमान त्रिवेदी पुत्र रमेश कुमार दुबे निवासी लखनऊ और विवेक कुमार पुत्र स्व रमेश कुमार विश्वकर्मा निवासी अमेठी को बभनान से किया है।




गौर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र प्रसाद पटेल के नेतृत्व में थाना गौर व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना गौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2022 धारा 386 IPC से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को आज कस्बा बभनान से अदद मोबाइल ओप्पो, एक अदद सिम व दो अदद अन्य मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया गया। 



पुलिस के मुताबिक,''9 अप्रैल, 2022 गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत वार्ड नं0 10 महागौरी निवासी दीप कुमार पुत्र रामजियावन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके मोबाइल पर वाट्सएप द्वारा अज्ञात मोबाइल नंबर 9, 839,761,051 से मेसेज कर के 05 लाख रूपये की फिरौती मांगने व न देने पर वादी के पुत्री का अपहरण कर हत्या करने की धमकी देने के संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। 



जिसके संबंध में थाना गौर पर नियमानुसार मु0अ0सं0 78/2022 धारा 386 भा0द0सं0 अभियोग पंजीकृत करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी कि आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों 1.अंशुमान त्रिवेदी पुत्र रमेश कुमार दुबे 2. विवेक कुमार पुत्र स्व रमेश कुमार विश्वकर्मा को कस्बा बभनान से गिरफ्तार किया| पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल ओप्पो, एक सिम (घटना में प्रयुक्त) व दो अन्य मोबाइल फोन व कुल 900 रुपया बरामद किया है




गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: 

1.अंशुमान त्रिवेदी पुत्र रमेश कुमार दुबे निवासी  म0नं0 0589/CHA/653 अवध नगर तेलीबाग, थाना पी0जी0आई जनपद लखनऊ, उम्र 25 वर्ष 

 2. विवेक कुमार पुत्र स्व रमेश कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम मंगौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी, उम्र करीब 19 वर्ष ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।