Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Basti News: बस्ती में शौच के लिए गई किशोरी खेत में खून से मिली लथपथ, कपड़े से बंधा था मुंह, शरीर पर मिले कई घाव

  • by: news desk
  • 11 September, 2021
Basti News: बस्ती में शौच के लिए गई किशोरी खेत में खून से मिली लथपथ, कपड़े से बंधा था मुंह, शरीर पर मिले कई घाव

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ शौच के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार की सुबह धान के खेत में खून से लथपथ अचेतावस्था में मिली। घटना बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र की है| थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांझा लोनिया पुरवा में घर से 500 मीटर दूर किशोरी खेत में बेहोशी के हालत में खून से लथपथ मिली। किशोरी का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था, जबकि शरीर पर दो दर्जन से
अधिक बार ब्लेड से वार के निशान मिले हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 



थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांझा लोनिया पुरवा गांव में शुक्रवार देर रात किशोरी अपने परिवारीजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। घर से शौच के लिए खेत में गई किशोरी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। किशोरी खून से लतपथ पाई गई| हैवान दरिंदे ने किशोरी के शरीर पर 25 बार से ज्यादा ब्लेड से किया वार। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह बेहोशी के हालत में खेत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी से रेप किया गया है



 घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक कुमार, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की बहन व उसके बाबा से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।


 घटना की सूचना पर पहुंचे एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया,''आज सुबह 06: 30 बजे थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मांझा लोनिया पुरवा गांव से सूचना मिली कि,''उसी गांव की रहने वाली लड़की अपने घर से 500 मीटर दूर खेत में बेहोशी के हालत मिली। जिसके शरीर पर कटे के निशान है और खून बह रहा है| पीड़िता के परिजन के लड़की को कप्तानगंज सीएचसी लेकर गए,वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| लड़की की हालत सामान्य है| 



एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया,''लड़की के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 307 की तहरीर दी है कि,'उसकी बहन रात 02:30 बजे शौच के लिए गई थी,उसके बाद वह नहीं आई है| जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की। रात होने के कारण परिजन उसे नहीं खोज पाए। शनिवार की सुबह पांच बजे घर से कुछ दूरी पर वह खेत में बेहोशी के हालत में खून से लथपथ मिली।  पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।




जानकारी के मुताबिक,''कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार- शनिवार रात किशोरी अपने परिवारीजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जब किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया, मगर वह नहीं मिली। शनिवार की सुबह पांच बजे घर से कुछ दूरी पर वह खेत में बेहोशी के हालत में खून से लथपथ मिली।


किशोरी के ऊपर का कपड़ा नहीं था, केवल लोवर पहनी हुई थी। उसके मुंह में ब्लेड डालकर कपड़ा से बांध दिया गया था। शरीर में कई जगहों पर ब्लेड से हमला किया गया था। उसके नाजुक अंगों पर भी काटा गया था। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में आसपास गांव के लोग भी जुट गए। परिजनो की सूचना पर कप्तानगंज पुलिस गांव में पहुंची और किशोरी को इलाज के लिए पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




 कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


आशंका जताई जा रही है कि किशोरी से रेप किया गया है। रेप में विरोध पर उस पर आरोपी ने हमला किया है। किशोरी की हालत गंभीर है और वह बेहोश है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। इलाज चल रहा है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन