बस्ती: 48 के हुए अखिलेश, जिला सचिव ने रोपे पौध, बाँटें फल
बस्ती: समाजवादी पार्टी जिला सचिव महेश तिवारी के संयोजन से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48 वें जन्म दिन पर बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों में फल वितरण और पौध रोपण किया गया अखिलेश यादव के सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करते हुये महेश तिवारी ने कहा कि वे देश व उत्तर प्रदेश के करोड़ो भारत वासियों के उम्मीदों की किरण है प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
सपा जिला सचिव महेश तिवारी ने कहा कि लोगों को अब याद आ रहा है कि किस तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव ने गरीबों के दुःख को समझा और मदद किया कहा कि कोरोना संकट काल में भी समाजवादियों ने पीड़ितों की सर्वाधिक मदद किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमलता पाण्डेय एडवोकेट, मन्जेश सिंह, हर्षित त्रिपाठी, पिकूं चौधरी, प्रदीप कुमार, शोएब अहमद आदि शामिल रहे|
