Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राम मंदिर भाजपा नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की देन, सपा व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : सतीश चंद्र मिश्र

  • by: news desk
  • 05 September, 2021
राम मंदिर भाजपा नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की देन,  सपा व भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू : सतीश चंद्र मिश्र

बस्ती: बस्ती जिले में  प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन  को बसपा के महासचिव व राज्यसभा सासंद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर भाजपा नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की देन है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर नोट व वोट दोनो बटोर रही है, भाजपा ने राम के सीता माता नाम कभी नहीं लिया| कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते सांसद ने कहा कि सपा व भाजपा दोनो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनो की सरकारों में प्रदेश में अपराध बढ़ गए हैं जबकि इससे उलट बसपा सरकार में अपराधी दुम दबाकर प्रदेेश छोड़ दिए थे। बसपा सर्व जन सुखाय, सर्व जन हिताय के मंत्र पर काम करती है ऐसे में प्रदेश को आगे ले जाना है तो बसपा के साथ आएं  कहा कि विकास के नाम पर कहीं भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।



सासंद मिश्र ने कहा कि वृंदावन में बसपा शासनकाल में जो कार्य हुए थे आज भी वही दिखायी देते हैं बसपा ने 550 करोड़ से श्रीकृष्ण की धरा वृंदावन को संवारने का काम किया है वृृंदावन मथुरा हाइवे का निर्माण बसपा की देन है रही सरकार चलाने की बात तो यहां भी भाजपा नाकाम साबित हुई है ओएनजीसी आयल इंडिया, एचएएल रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को भाजपा अपने चहेतों के हाथों बेच रही है|



 उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल हुआ महंगाई की स्थित‌ि किसी से छिपी नहीं है। रसोई गैस हो अथवा पेट्रो पदार्थ इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं, आम आदमी की आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है| महिला सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली इस सरकार में हर दो घंटे पर दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं| खुद के फायदे के लिए इस सरकार ने किसानों को उद्योग पति‌यों के हाथ गिरवी रखने की योजना बनाई है जिसे बसपा कभी कामयाब नहीं होने देगी बलिया और हाथरस काण्ड भाजपा पर धब्बा है| भाजपा खुशी दुबे को ब्राह्मण होने की सज़ा दे रही है| 



 उन्होंने हर्रैया से राजकिशोर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया इससे पहले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पूर्व ऊर्जा सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिंपल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सानू ने सांसद सतीश मिश्र को गोवर्धन सोनकर नरेंद्र सिंह प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन