Time:
Login Register

Basti News: बवाल के बाद SHO गौर शमशेर बहादुर सिंह हुए लाइन हाजिर

By tvlnews July 8, 2021
Basti News: बवाल के बाद SHO गौर शमशेर बहादुर सिंह हुए लाइन हाजिर

बस्ती:BASTI Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को सभी जिलों में प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन दाखिल किए| प्रदेश के बस्ती जिले के 14 ब्लाकों में हिंसक घटनाओं के साथ नामांकन संपन्न हो गया| 




गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ| गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान हुए बवाल के बाद SHO गौर को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया गया। SP आशीष श्रीवास्तव ने गौर SHO शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर किया । वैसे तो पूरे जिले में बवाल हुआ लेकिन अब तक गाज सिर्फ गौर SHO शमशेर बहादुर सिंह पर ही गिरी|  




नामांकन के दौरान गौर ब्लॉक में पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया| यहां बीजेपी कार्यकर्ता ब्लॉक गेट पर नामांकन के दौरान उपद्रव कर रहे थे| बता दें बीजेपी से जटा शंकर शुक्ला चुनाव के मैदान में हैं, वहीं विपक्ष में महेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं| पर्चा दाखिल करने को लेकर ये बवाल हुआ|



गौर ब्लॉक से प्रमुख पद की प्रत्याशी विजयकांति पत्नी अरविंद सिंह (पुत्र महेश सिंह) है| वहीँ गौर ब्लॉक से भाजपा की समर्थित उम्मीदवार कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ला है|





You May Also Like