बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| बस्ती जिले में आज यानी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 15 नए मरीज पाए गए हैं| इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 405 पहुंच गई है। वहीं जिले में कोरोना से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है|
बस्ती जिले में शनिवार को आई रिपोर्ट में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 405 पहुंच गई है। जिसमें से 16 लोगों की मौत हुई है। 335 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 54 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।