बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले 20 वर्षीय आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया,''थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 150/2022 धारा 376/506/ 457 IPC व 3(2)V SC/ST Act व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अरुण पुत्र रामनारायन उर्फ सड़क निवासी ग्राम अक्सड़ा थाना कलवारी को आज दिनांक 16/05/2022 को अक्सड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
पुलिस के मुताबिक''''किशोरी के अनुसार वह रात में घर के बरामदे में सो रही थी। इस बीच गांव का ही निवासी एक युवक उसे उठाकर घर के पीछे झाड़ी में ले गया... आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा पाई। झाड़ी में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
गिरफ़्तार अभियुक्त का विवरण- 1- अरुण पुत्र रामनारायन उर्फ सड़कू निवासी ग्राम अक्सड़ा थाना कलवारी जनपद बस्ती