बस्ती: पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर आलोक सोनी के नेतृत्व में उ0नि0 सुरेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 724/17 धारा 323, 504,506 IPC व 3(1)x SC/St Act से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त बृजमोहन पुत्र लाल बिहारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. बृजमोहन पुत्र लाल बिहारी निवासी अरजानीपुर थाना परसरामपुर,जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 श्री सुरेश कुमार थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
2. आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी राहुल देव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।