Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

नरेश उत्तम पटेल ने बस्ती से की 'किसान-नौजवान-पटेल यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत, भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को बर्बाद कर रही सरकार

  • by: news desk
  • 08 September, 2021
नरेश उत्तम पटेल ने बस्ती से की 'किसान-नौजवान-पटेल यात्रा' के दूसरे चरण की शुरुआत, भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को बर्बाद कर रही सरकार

बस्ती: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का दूसरा चरण आज बस्ती से प्रारम्भ हुआ। बस्ती में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राम प्रसाद चौधरी और एम.एल.सी. श्री संतोष यादव सनी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का महाराजगंज बाजार में कुमार चौधरी जिला उपाध्यक्ष एवं कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया किया गया|



यात्रा के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गांधीजी और सरदार पटेल ने किसानों को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी। देश को अंग्रेजों से आजाद कराया। भाजपा सरकार आज उन्हीं किसानों को अपमानित कर रही है। किसानों को बर्बाद कर रही है। भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग त्रस्त है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। श्री पटेल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीबों-किसानों को बिजली की सुविधा दी जाएगी।



 उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय-अत्याचार बहुत बढ़ गया है। जनता 2022 के विधान सभा चुनाव में ऐसी जालिम सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बननी तय है। स्वागत समारोह में बस्ती के सपा जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बस्ती आगमन पर कप्तानगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया| बस्ती के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का विक्रमजोत छावनी,हरैया महाराजगंज कप्तानगंज,तिलकर बस्ती में भव्य स्वागत हुआ।



पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने क्षेत्र से आई हुई जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया| राम प्रसाद चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निरंतर आपके हित में कार्य करता रहूंगा| उन्होंने कहा कि आज किसान नौजवान पटेल यात्रा को सफल बनाने में आप सभी का विशेष सहयोग रहा|



वहीं राजाराम यादव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है कोविड की आड़ में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है| उन्होंने कहा प्रदेश में शराब की दुकान खोलने से कोरोना नहीं फैलेगा लेकिन अगर स्कूल खुलेंगे तो कोरोना फैल जाएगा। सरकार सभी क्षेत्रो में अपनी मनमानी कर रही है जिससे जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई आने वाले चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी|



गौरतलब है कि,' समाजवादी पार्टी की खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘‘ सात चरणों में होगी|आज यानी बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की ‘खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘‘ का दूसरा चरण बस्ती से प्रारम्भ हुआ| 



द्वितीय चरण में 8 सितंबर को बस्ती, 9 सितंबर सिद्धार्थनगर, 10 सितंबर महाराजगंज, 11 सितंबर गोरखपुर और 14 सितंबर को संतकबीरनगर पहुंचेगी।




तृतीय चरण की यात्रा 17 सितंबर को बाराबंकी से शुरू होकर 18 सितंबर अंबेडकरनगर, 19 सितंबर सुल्तानपुर, 20 सितंबर अमेठी, 21 सितंबर प्रतापगढ़, 22 सितंबर रायबरेली, और 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी।




यात्रा चौथे चरण में 27 सितंबर को उन्नाव, 28 सितंबर को फर्रूखाबाद, 29 सितंबर को कन्नौज एवं 30 सितंबर को कानपुर देहात पहुंचेगी।



पाँचवे चरण में यात्रा 2 अक्टूबर फतेहपुर, 3 अक्टूबर कौशाम्बी, 4 अक्टूबर इलाहाबाद, 5 अक्टूबर चित्रकूट, 6 अक्टूबर बांदा, 7 अक्टूबर  महोबा, 8 अक्टूबर झांसी, 9 अक्टूबर ललितपुर और 10 अक्टूबर को जालौन पहुंचेगी। 




छठे चरण में यात्रा 17 अक्टूबर हरदोई, 18 अक्टूबर शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर बरेली, 20 अक्टूबर बदायूं, 21 अक्टूबर पीलीभीत और 22 अक्टूबर लखीमपुर खीरी में पहुंचेगी। 




खेत, खलिहान, कुटीर, उद्योग बचाओ, रोजगार दो‘ ‘‘ किसान, नौजवान, पटेल यात्रा‘‘ का अंतिम एवं सातवां चरण 25 अक्टूबर मऊ से शुरू होकर, 26 अक्टूबर आजमगढ़, 27 अक्टूबर जौनपुर, 28 इलाहाबाद, 29 अक्टूबर वाराणसी, 30 अक्टूबर मिर्जापुर के उपरांत 31 अक्टूबर को इलाहाबाद में इस यात्रा का समापन होगा। 




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन