Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

लव जिहाद कानून पर बोले योगी के मंत्री -नाबालिक लड़कियों को लव जिहाद के नाम पर उठा ले जाते और 3 से 4 बच्चे पैदा करने के बाद तलाक दे देते...

  • by: news desk
  • 26 November, 2020
लव जिहाद कानून पर बोले योगी के मंत्री -नाबालिक लड़कियों को लव जिहाद के नाम पर उठा ले जाते और 3 से 4 बच्चे पैदा करने के बाद तलाक दे देते...

बस्ती: बस्ती पहुँचे श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का नीरज बघेल ,पंकज सिंह ने माल्यार्पण पर किया स्वागत।लव जिहाद अध्यादेश पर बोले मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह। उन्होंने कहा कि,''लव जेहाद ...चूंकि मैं अलीगढ़ का रहने वाला हूँ मैं प्रैक्टिकल हुँ| शायद आप लोगों को बस्ती में यह ज्ञान न हो परंतु हमारे यहा लाला, पप्पू,राम,श्याम, बनकर कुछ ऐसे तथाकथित लोग कलावा बांधकर नाम बदल कर लड़कियों को फसाते है|



नाबालिक लड़कियों को फंसा कर और उनको लव जेहाद के नाम पर ले जाते हैं...उठाके 3 -4 साल रखने के बाद 3 से 4 बच्चे पैदा करने के बाद तलाक देते हैं|ऐसे करीब अलीगढ़ में ही 100 केस है। और 250 लड़कियां मैंने स्वयं बचाई है|




नाबालिक लड़कियां होती है उनको ज्ञान होता नही है|क्योंकि आजकल खुला वातावरण है तो माँ-बाप की कंट्रोल कर नही पाते, बच्चे पढ़ने जाते हैं|इस कारण लव जेहाद का जो कानून बना है- वह बहुत आवश्यक इस देश में है|




हमें कहते हैं कि राजी रिश्ते से आप जो भी आप शादी करें हम को कोई आपत्ति नहीं|परंतु धोखाधड़ी से चारसौबीसी से हिंदू बन के हिंदू लड़कियों को पटा कर या हिंदू लड़कियों के साथ अमानवीय व्यवहार करके, यह हम बर्दाश्त हरगिज़ नहीं करेंगे|




इसमें 10 साल की कैद होगी योगी जी ने साफ शब्दों में कह दिया लव जिहाद उत्तर प्रदेश में नहीं होगा|और आप देख रहे हैं संबंधित मध्य प्रदेश की सरकार ने भी 10 साल का प्रावधान रखा है |इसलिए अब वह परिस्थिति नहीं है जैसे कि जो आतंकवादियों ने घटना मुंबई में की थी:ठाकुर रघुराज सिंह





उन्होंने कहा कि,''वह हिंदू आतंकवादी दिखाना कांग्रेस चाहती थी कांग्रेस ने हमेशा हिंदुओं पर कुचला है बहुमत को कुचला है केवल वोट के खातिर|हम लोग आप सही है तो सही कहेंगे गलत है तो गलत कहेंगे चाहे वह हिंदू हो चाहे मुसलमान हो सिक्ख हो या चाहे ईसाई हो|जैसे कुछ भी ही हो हम वोट की राजनीति नहीं करते हम देश की राजनीति करते हैं देश रहेगा तब हम तब हम रहेंगे| आज तक कांग्रेस ने हिंदुओं का उत्पीड़न किया है और उनको उत्पीड़ित करते-करते बेहाल कर दिया|




आज आदरणीय मोदी जी ने देश का उत्थान जो किया आज पूरे विश्व में एक सम्मान प्राप्त हिंदुस्तान को हो रहा|ऐसा सम्मान कभी किसी प्रधानमंत्री को या इस देश को नहीं मिला पिछले 70 वर्षों के अंतर्गत , मोदी जी ने देश का उत्थान किया है देश का सम्मान बढ़ाया है|



आज इधर भी मोदी जी मुड़ जाते हैं उधर पूरे विश्व की हवा मुड़ जाती है|ऐसे ही योगी जी ने उत्तर प्रदेश में अपना कार्य प्रारंभ किया तीन साढे 3 वर्ष होने जा रहे हैं|उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि किसी का तुष्टिकरण नहीं करेंगे सेकुलर कोई शब्द है नहीं|





पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अब्यू द्वारा जेहाद शब्द को आरएसएस व भाजपा का बनाया शब्द बताए जाने के सवाल पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि,''देखिए बखूबी वह लोग जानते हैं देखिए विदेश के मुस्लिम उनको मुस्लिम नहीं मानते|96 परसेंट लोग जो है वह सारे कन्वर्टेड मुसलमान है| हिंदुस्तान में विदेशी मुसलमान को मुसलमान नहीं मानते|इसलिए मैं आप के माध्यम से कहना चाहूंगा कि ना तो विदेश में सम्मान मिलता और यहां उनकी पांचवीं पीढ़ी के बारे में पूछिए|




वही डॉ अयूब द्वारा भाजपा नेताओ द्वारा मुस्लिम पत्नियां रखने पर पार्टी से निकाने जाने की बात पर मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि,''मैंने उनका बयान तो नहीं सुना लेकिन यह लोग जो हैं बड़े मास्टरमाइंड लोग हैं उल्टा बोल कर लोगों को फंसाना चाहते है|यह अच्छे शब्दों का उपयोग कभी नहीं करते क्योंकि इन्होंने डिवाइड एंड रूल वाली पॉलिसी अपनाई है|





वह कांग्रेस वाले अयूब जैसे लोगों ने अंग्रेज मर गए और औलाद को छोड़कर ऐसी स्थिति इन लोगों की है|हिंदुस्तानी पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है और आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का शासन केवल इसी कारण से है| और इन सब को पता चल गया है कि मेजॉरिटी वोट प्रधानमंत्री मोदी जी को दिया है हमारे बगैर भी सरकार बन सकती हैं इसलिए बिलबिला आए हुए हैं|इनके पास कोई मुद्दा नहीं है मुद्दा विहीन लोग हैं यह लोग इसलिए इन्हें कुछ न कुछ बोलना है|





अब अयूब जैसे लोगों के बारे में आप मुझसे पूछे तो मुझे भी ऐसा लगता है कि इनके पास कोई शब्दकोश तो है|जेहाद इनके यहाँ होता है खुल्लम-खुल्ला होता है यह भी खुद जानते हैं इस बात को लेकिन उसको स्वीकार नहीं करेंगे|और मैं उस बात को भी कहूंगा कि यह लोग स्वीकार इस बात को भी नही करते हैं कि हम गलत कर रहे हैं इस बात को भी स्वीकार करने को तैयार नही होते: मंत्री




क्योंकि इन्होंने जो पन्थ बनाया है यह पन्थ है धर्म नही है देखिए क्रिश्चियन भी पन्थ है मुस्लिम भी पन्थ है खालसा भी पन्थ है बुद्धिस्ट भी पन्थ है|धर्म विश्व मे केवल एक है सनातन धर्म है इसकी कोई व्याख्या नही है|आप इंग्लिश में या उर्दू में कर सकते न फ़ारसी में कर सकते हैं- सारी भाषओं 3 हजार भाषओं की जननी है संस्कृत:ठाकुर रघुराज सिंह




इसलिए विश्व गुरु हम थे हम हैं विश्व गुरु हम रहेंगे हम से ही विश्व में सीखा हम ही को 1000 वर्ष शासन किया|मैं उनसे पूछना चाहता हूं आप मुझे बताइए हमारे जैसे भगवान का भगवान राम का हमे 134 पीढ़ी का ज्ञान है:ठाकुर रघुराज सिंह




आपको ज्ञान है मैं रसूल अल्लाह के पिता जी का नाम मुझे बताए आपलोग इस बात को कहें कि इनकी कितनी पीढ़ी थी|मैं भगवान श्रीकृष्ण की 11 सौ पीढ़ी बता दूं यह पीढियां तो बताएं| यह भटके हुई लोग हैं- हिन्दू धर्म बहुत सरल धर्म है इस कारण यह सब हममे से ही माइग्रेट हुए हैं यह भटके हुए इंसान हैं इनको पुनः ठीक करके लाइन पर लाना है। यही हमारा सबसे बड़ा धर्म है: ठाकुर रघुराज सिंह










रिपोर्ट-विवेक गुप्ता



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन