Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती: मंत्री मोती सिंह ने 56 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन और पंजीकृत श्रमिक की बेटियों को 100 साइकिल वितरित किया

  • by: news desk
  • 08 March, 2021
 बस्ती: मंत्री मोती सिंह ने 56 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीन और पंजीकृत श्रमिक की बेटियों को 100 साइकिल वितरित किया

बस्ती:  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एंव समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ मोती सिंह ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की ओर से 3-3 सिलाई मशीन का सेट 56 महिला लाभार्थियों को प्रदान किया। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की पुत्रियों को 100 साइकिल वितरित किया। उन्होंने एनआरएलएम के तहत 06 महिला स्वयं सहायता समूह को रुपया 2.32 करोड़ का सीसीएल की धनराशि प्रदान किया। उन्होने इस अवसर पर 24 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।




 उन्होंने प्रोबेशन विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए नेहा गुप्ता को रू0 20000 का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही सुमित्रा चौधरी, अंकिता वर्मा, अर्चना वर्मा, अवंतिका वर्मा, खुशी यादव, अदिति, नेहा सिंह, सौम्या त्रिपाठी, आयुषी पटेल को प्रशस्ति पत्र तथा प्रत्येक को रू0 5000 का चेक प्रदान किया। उन्होंने जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए कक्षा 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए वर्षा को प्रशस्ति पत्र तथा रू0 20000 का चेक प्रदान किया। साथ ही अवंतिका चंद्र, इकराजबी, महिमा चौधरी, शमीमा खातून तथा कृतिका पांडे प्रत्येक को रू0 5000 एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की सुरुचि, प्रीति पांडे, कविता यादव, तृषा तथा जोबिया कौसर को प्रशस्ति पत्र तथा प्रत्येक को रू0 5000 का पुरस्कार प्रदान किया।





इसके पूर्व उन्होंने जिला महिला अस्पताल जाकर 25 बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया। साथ ही पांच बच्चियों को खीर खिलाकर  अन्नप्राशन किया एवं 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल, सूखे मेवे आदि देकर गोद भराई किया।




भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर महिलाएं समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका तथा सीआरओ नीता यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिले की कानून व्यवस्था, राजस्व प्राप्ति तथा विकास महिलाओं के हाथ में है। 




उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज में बेटी और बहू के बीच का अन्तर खत्म करना होगा। सभी अभिभावक अपनी लड़कियों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों से अपील किया कि वे दहेज को समाप्त करें तथा बेटे और बेटी के बीच भेद-भाव करना बंद करें। उन्होंने कहा कि भेद-भाव मिटाने से तथा लड़कियों को शिक्षित करने से समाज में कानूनों की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि रक्षाबंधन व्यक्तिगत ना होकर सामाजिक त्योहार के रूप में मनाया जाय तथा घरेलू हिंसा कानून के अंतर्गत कार्यवाही को नॉन बेलेबल बनाया जाए। 




अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि विधायकगण ने दीप प्रज्वलित करके तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रेक्षागृह में स्थापित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका मानवी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।




 इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नारी जागृति, व्यवधान एवं समाधान विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया, जिसमें घरेलू हिंसा, दहेज, छेड़खानी, बेटा-बेटी भेदभाव, महिलाओं के मौलिक अधिकार आदि विषय शामिल था। इस लघु नाटिका का निर्देशन कचरे से उपयोगी हस्तशिल्प बनाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आलोक शुक्ला ने किया था। नाटिका में श्रुति त्रिपाठी, श्रीमती माधुरी त्रिपाठी, श्रीमती पुष्पलता पांडे, श्रीमती शीला मौर्या, कुलदीप सिंह, राम लखन मौर्य, सावित्री त्रिपाठी, वंदना मिश्रा तथा वर्तिका गौतम ने भाग लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला के नेतृत्व में तैयार इस लघु नाटिका की मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा जनमानस ने भरपूर सराहना की।




 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने कहा कि मनुष्य जाति को जन्म देने वाला कभी भी कमजोर नहीं हो सकता। आवश्यकता है कि नारी अपनी ताकत को पहचाने। विधायक अजय सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा महिलाओं का सम्मान भारत में होता है। उन्होंने बताया कि सरयू नदी और मनवर नदी के बीच में कोई भी व्यक्ति केवल इसलिए चना नहीं बोता है क्योंकि एक बार सीता मैया के पैर में उससे चोट लग गई थी। यह परंपरा आज भी विद्यमान है।




विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि महिलाएं अब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर के आगे आ रही हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने से जीवन में सुख एवं समृद्धि प्राप्त होती है। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति अपराध को नियंत्रित करने के लिए कई कानून बनाए। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं निर्भय एवं निडर होकर कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बच्ची के गर्भ में आने से लेकर उसके शिक्षा, उसके विवाह, तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार स्थापना हेतु सहायता देने के लिए व्यवस्था कर रखी है।




 जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जनपद की महिलाओं को आश्वस्त किया है कि उनके सुख-दुख में वे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनसे संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि महिला दिवस एवं मदर्स डे दोनों उनके जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।




  इसके पूर्व लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पे्रक्षागृह में उपस्थित सभी अतिथियों, महिलाओं, बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों को दिखाया गया। लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्याय, खेल, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर आने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को 06 करोड़ रूपया की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी मंडलों में महिला साइबर थाना का शुभारंभ किया, जिसमें बस्ती भी शामिल है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।




 प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विमला, एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी निधि यादव,  स्टाफ नर्स प्रसन्ना पांडे तथा उद्यमी श्रीमती उर्मिला सिंह ने अपनी सफलता की कहानी सुनाई।




24 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उन्होने जनपद में महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत रू0 581.07 लाख की लागत से 746 कैटेल शेल्टर का निर्माण, रू0 124.33 लाख की लागत से 619 सोक पिट का निर्माण, रू0 22.52 लाख की लागत से 21 पोल्ट्री शेल्टर का निर्माण, रू0 79.53 लाख की लागत से 71 गोट शेल्टर का निर्माण, रू0 106.69 लाख की लागत से 37 सी0सी0 रोड/इण्टरलाकिंग का निर्माण, रू0 57.91 लाख की लागत से 137 पोषण वाटिका का निर्माण, रू0 180.54 लाख की लागत से 24 खेल मैदान का निर्माण तथा रू0 329.603 लाख की लागत से 112 स्कूल बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।





मनरेगा कन्वर्जेन्स के अन्तर्गत लधु सिंचाई में रू0 87.49 लाख की लागत से 150 निःशुल्क बोरिंग पर हौज, नाली निर्माण एंव खेतो का समतलीकरण, उद्यान में रू0 6.86 लाख की लागत से 01 राजकीय संतति उद्यान बंजरिया प्रक्षेत्र में बाग/ब्लाक रोपण, सरयू नहर खण्ड अयोध्या में रू0 1.94 लाख की लागत से सैफाबाद व रामपुर (02) माइनर में सिल्ट सफाई, सरयू नहर खण्ड गोण्डा में रू0 10.31 लाख की लागत से नरायनपुर, नन्दन नगर व रायपुर (03) माइनर के जंगल सफाई एवं आन्तरिक सेक्शन सुधार, नलकूप खण्ड में रू0 5.52 लाख की लागत से 27 नलकूपों पर जंगल सफाई एवं मिट्टी का कार्य तथा सरयू नहर खण्ड-4 में रू0 40.43 लाख की लागत से 18 नहर के बैंको के सुदृढीकरण एवं झाड़ी सफाई का कार्य कराया गया। 



जनपद में कुल रू0 75.20 लाख की लागत से विकास खण्ड हर्रैया में आगनबाड़ी केन्द्र रतनपुर राय, सिटकोहर, बनकटी में सूरापार, तुरकौलिया बरगाह, रूधौली में मुगरहा, रायठ, कप्तानगंज में मझरिया, बसंतपुर तथा बस्ती सदर में बनकटा, महदेव के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन