बस्ती: बस्ती में डुमरियागंज से BJP सांसद जगदंबिका पाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल के नोटों पर श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर लगाने वाले बयान पर निशाना साधा| जगदंबिका पाल ने केजरीवाल के नोटों पर गणेश - लक्ष्मी की तस्वीर लगाने वाले बयान को ''चुनावी स्टंट'' बताया है|
जगदंबिका पाल ने कहा कि,''राम मंदिर की जगह पर अस्पताल बनवाने वाले आज हिन्दू देवी देवताओं की बात कर रहे है| उन्ही की पार्टी के नेता ने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान किया फिर इस्तीफा दे दिया है|
नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें लगाई जाए: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील
समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने पर जगदंबिका पाल ने कहा कि,'यह न्यायपालिका का फैसला है| इसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है|
हेट स्पीच केस: सपा नेता आजम खान की विधायकी गई , स्पीकर ने रद्द की सदस्यता
बता दें कि, 2019 के हेट स्पीच मामले में आजम खान को गुरुवार, 27 अक्टूबर, 2022 को 3 साल जेल की सजा और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद 28 अक्टूबर, 2022 को सपा विधायक आजम खान को यूपी विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है|