मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नोकझोंक के बाद रस्‍सी से गला कसकर पत्‍नी को मार डाला, आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती: बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा काशीराम आवास में रहने वाले एक पति ने आपसी विवाद में पत्नी का रस्सी से गला कसकर मार डाला। जब इस बात की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वे बस…

नोकझोंक के बाद रस्‍सी से गला कसकर पत्‍नी को मार डाला, आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोकझोंक के बाद रस्‍सी से गला कसकर पत्‍नी को मार डाला, आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा काशीराम आवास में रहने वाले एक पति ने आपसी विवाद में पत्नी का रस्सी से गला कसकर मार डाला। जब इस बात की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो वे बस्ती पहुंचे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन करने में लगी है।



कोतवाली थाना क्षेत्र के काशीराम आवास डारीडीहा निवासी हरिश्चंद्र पर आरोप है कि उसने आपसी विवाद में आवेश में आकर अपनी पत्नी इन्द्रकला उर्फ किरन की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। इसमें एक लड़की 8 साल और 6 साल का लड़का है।



संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किरन ने प्रेम विवाह किया था। उसके पिता ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बेटी मूल रूप से बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र निवासी युवक हरिश्चंद्र के सम्पर्क में आई। उसके बहकावे में आकर वो उसके साथ चली गई। इस बात की जब जानकारी हुई तो उन्होंने और परिवार वालों ने उससे सम्पर्क तोड़ लिया था। बाद में उसकी बेटी अपने पति के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के काशीराम आवास डारीडीहा में रहने लगी थी।


उसकी बेटी के दो बच्चे जिसमें एक लड़की और एक लड़का है। शनिवार को उन्हें एक व्यक्ति से बेटी की उसके पति द्वारा हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद वे बस्ती पहुंचे। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



कोतवाली पुलिस ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी रस्सी से गला कस कर पति द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और छानबीन के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।