बस्ती: पैकोलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त। SO पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त दद्दन पाण्डेय उर्फ गिरजेश पाण्डेय को किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर तमंचा और 1 जिन्दा कारतुस किया बरामद| अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज थे 9 मुकदमे।
पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 ओम प्रकाश भारती मय फोर्स द्वारा दिनांक 19.1.2022 की रात्रि करीब 20.10 बजे अभियुक्त दद्दन पाण्डेय उर्फ गिरजेश पाण्डेय पुत्र प्रेमचन्द्र पाण्डेय निवासी चेतरा थाना पैकोलिया को एक तमंचा.315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बभना पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
जिसके आधार पर थाना पैकोलिया जनपद बसती पर मु0अ0सं0 13/2022 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
दद्दन पाण्डेय उर्फ गिरजेश पाण्डेय पुत्र प्रेमचन्द्र पाण्डेय निवासी चेतरा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
बरामदगी का विवरण: - एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर