Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती डीएम के निरीक्षण में खुली पोल: गायब मिले संयुक्त कार्यालय के 8 कर्मचारी, वेतन रोकने का निर्देश; कई विभागों का किया निरीक्षण

  • by: news desk
  • 21 April, 2022
बस्ती डीएम के निरीक्षण में खुली पोल: गायब मिले संयुक्त कार्यालय के 8 कर्मचारी, वेतन रोकने का निर्देश;  कई विभागों का किया निरीक्षण

बस्ती:बस्ती DM सौम्या अग्रवाल का लगातार निरीक्षण जारी है। कार्यालयों में कर्मचारियों के गायब रहने की पोल खुल रही है। दो दिनों के औचक निरीक्षण में 3 कार्यालयों के 12 कर्मचारी डयूटी से गायब मिले, जिनका वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भूलेख, शिकायत प्रकोष्ठ, नजारत, स्थानीय निकाय, प्रोबेशन कार्यालय का निरीक्षण किया। 




DM ने संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, भूलेख, शिकायत प्रकोष्ठ, नजारत, स्थानीय निकाय प्रोबेशन कार्यालय का 10.30 बजे किया निरीक्षण । 

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कार्यालय में इन्द्र कुमार गुप्ता, शुभी सचदेवा, ध्‍र्मेन्द्र मिश्र, राम सागर, शालिनी गुप्ता, हसीना खातून, गायत्री देवी, विलक्षणा देवी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। 



डीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रातः 9.30 बजे कार्यालय पहुंचे और अपना कार्य प्रारंभ करें। कहा कि शासन के नए निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारी,कर्मचारियों को प्रातः 9.30 बजे कार्यालय पहुंचना अनिवार्य है।



निरीक्षण के दौरान एडीएम अभय कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी संयुक्त कार्यालय सूरज यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, नाजिर मुजतबा, राघवेंद्र पांडेय मौजूद रहे। इससे एक दिन पूर्व डीएम ने आरटीओ कार्यालय, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (वाट माप) कार्यालय का निरीक्षण किया था। 



निरीक्षण के दौरान आरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शिवरतन लाल बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले थे, कार्यालय परिसर में साफ सफाई व्यवस्था बदहाल मिली थी। अभिलेखागार में पत्रावलियां बेतरतीब पाई गई थी, जबकि सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (वाट माप)कार्यालय के निरीक्षण में वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, वरिष्ठ सहायक कौशिक कुमार चौधरी, वाहन चालक अशोक कुमार अनुपस्थित पाए गए थे। कार्यालय में कर्मचारियों के लिए कोई मूवमेंट रजिस्टर बना नहीं मिला था। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीएम ने सभी कार्यालयाध्‍यक्षों और कर्मचारियों से अपनी कार्यशैली में सुधार लाए जाने की चेतावनी दी है।




● DM ने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण

● प्रातः 9.30 बजे कार्यालय पहुंचे तथा अपना कार्य प्रारंभ करें: DM सौम्या अग्रवाल

● निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का वेतन रोकने का DM ने दिया निर्देश

● निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय में इन्द्र कुमार गुप्ता, शुभी सचदेवा, वर्मेन्द्र मिश्र, राम सागर, मिले अनुपस्थित

● शालिनी गुप्ता, हसीना खातून, गायित्री देवी, विलक्षणा देवी भी पाई गई अनुपस्थित।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन