Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती में तालाब के किनारे कीचड़ से सना मिला 8 वर्षीय बच्ची का शव: रेप के बाद हत्या की आशंका, मामला दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

  • by: news desk
  • 19 February, 2023
बस्ती में तालाब के किनारे कीचड़ से सना मिला 8 वर्षीय बच्ची का शव: रेप के बाद हत्या की आशंका, मामला दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव एक में आज (रविवार) सुबह तालाब के किनारे कीचड़ से सना 8 साल की एक बच्ची का शव मिला| 8 वर्षीय अबोध बालिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम का शव उसके घर के पीछे 150 मीटर दूर गांव के पोखरे में कीचड़ में मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे|वह शनिवार को घर से अचानक लापता हो गई थी| आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है| डॉग स्वाड टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामला थाना लालगंज क्षेत्र के भुवनी गांव का है.




मिली जानकारी के मुताबिक,  8 वर्षीय बच्ची के चचेरे भाई की शनिवार को शादी थी। बारात संतकबीर नगर के लिए रवाना होने के बाद महिलाएं घर में ही संगीत कार्यक्रम में व्यस्त हो गईं। इस बीच बच्ची रात करीब 8 बजे घर से अचानक लापता हो गई| जब परिजन कुछ देर तक उसे घर पर नहीं देखा तो चिंता होने लगी| इसके बाद परिजन लड़की को ढूंढ़ने में लगे| गांव वालों से भी बात की. मगर, कहीं कुछ नहीं पता चला|



अंत में गांव के रहने वाले राजू नाम के शख़्स ने बच्ची की लापता होने की जानकारी पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने गाँव वालों के साथ बच्ची की तलाश शुरू कर दी| लेकिन शनिवार देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला| पुलिस ने रात होने पर सर्च अभियान बंद कर दिया| आज सुबह पुलिस टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया|



 इस बीच बच्ची का शव उसके घर के पीछे 150 मीटर दूर कीचड़ वाले तालाब में मिला। लाश मिलने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया। सूचना पर  डॉग स्वाड टीम और फोरेंसिक टीम के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे|  टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया|  फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर नमूने एकत्र किए।



परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके कोई तालाब में फेंक दिया है| परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है|फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है| पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकता है।



 अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि,''  18 फरवरी 2023 को थाना लालगंज अंतर्गत ग्राम भुवनी में एक लड़की की लापता होने की जानकारी मिली थी| आज सुबह जब पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने एक लड़की का शव उसके घर के पीछे तालाब में देखा, जिसमे कीचड़ है,  उस कीचड़ में लड़की की लाश पड़ी हुई थी| 



ASP ने बताया कि,'लालगंज थानाध्यक्ष और अन्य सभी उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया| डॉग स्वाड टीम और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है| शव का पोस्टमॉर्टम पैनल के माध्यम से और वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया जाएगा| परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन