BASTI Block Pramukh Chunav: गौर में नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल- पथराव , लाठी चार्ज
BASTI Block Pramukh Chunav: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हंगामा हुआ है। कई जगहों पर दो गुटों के बीच हाथापाई भी हुई है। बस्ती के गौर में ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन के दौरान जमकर हुआ बवाल| ब्लॉक पर नामांकन के दौरान बवाल होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा करने वालों को खदेड़ा। गौर ब्लॉक मुख्यालय पर उस समय जमकर बवाल हुआ, जब गौर ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रमुख महेश सिंह की बहू विजय कांति और अंजली सिंह दोपहर एक बजे पर्चा दाखिल करने के लिए गेट पर पहुंचे।
भाजपा समर्थित लोगों ने नामांकन रोकने के प्रयास में जमकर बवाल शुरू कर दिया। पुलिस से हाथापाई और गाली गलौज करते हुए गेट के अंदर घुस गए।
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी विजय कांति और अंजली सिंह एवं प्रस्तावक अरविंद सिंह के साथ मारपीट करते हुए पुलिस प्रशासन पर पथराव करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को शांत कराया। भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट पर धरने पर बैठे गए। घंटों बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले को शांत कराया।
इस दौरान प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह की पत्नी विजय कांति तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह की छोटी बहू अंजली सिंह ने प्रमुख पद के लिए दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ल ने दो सेट और संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
