मुख्य सामग्री पर जाएँ
14 सितंबर 2026

UP: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफा व्यापारियों से लूट कांड से व्यवसायियों में आक्रोश

बस्ती: बस्ती थाना कोतवाली के चौकी सोनूपार के बगल व थाना वाल्टरगंज के पास भिटिया चौराहे पर स्थित सर्राफा की दुकानो से पुलिस वाला बनकर लाखो के जेवर की लूट की लगातार घटना से स्वर्ण व्यवसायियो मे आक्रोश।…

UP: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफा व्यापारियों से लूट कांड से व्यवसायियों में आक्रोश
UP: पुलिसकर्मी बनकर सर्राफा व्यापारियों से लूट कांड से व्यवसायियों में आक्रोश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती थाना कोतवाली के चौकी सोनूपार के बगल व थाना वाल्टरगंज के पास भिटिया चौराहे  पर स्थित सर्राफा की दुकानो से पुलिस वाला बनकर लाखो के जेवर की लूट की लगातार घटना से स्वर्ण व्यवसायियो मे आक्रोश।



पुलिस अधीक्षक बस्ती के मिलकर घटना के खुलासा करने, मालबरामदगी व सुरक्षा की मांग की जाऐगी घटना की जानकारी देते हुए सर्राफा एंव स्वर्ण व्यवसायी संघ के जिलाध्यछ कुन्दन लाल वर्मा ने  बताया कि दिनांक 7- 6- 2021 को कोतवाली थाना के सोनू पार चौकी के सो डेढ़ सौ मीटर के दायरे पर स्थित रितेश सोनी के दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति जो अपने आप को पुलिस वाला बता रहे थे उन्होने सामान देखने व तलाशी के नाम पर लगभग ₹200000 की जेवर ले उड़े तथा दूसरी घटना में वाल्टरगंज के बगल सौ डेढ़ सौ मीटर के दायरे में भिटिया चौराहे पर स्थित नंदलाल सोनी के दुकान पर भी इसी प्रकार पुलिस वाला बन कर लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए|



वर्मा ने  बताया कि,'' इस प्रकार की घटनाओं से पुलिस पर उंगलियां उठने लगी हैं क्योंकि परसों की घटना कि अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई है| एफआईआर दर्ज ना होने से अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस कोई कोशिश नहीं की| इसी कारण दूसरी घटना हुई है|



लगातार घटनाएं पुलिस विभाग के सुरक्षा के दावों की पोल खोलता है| इस बात को लेकर के सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ का प्रतिनिधिमंडल एसपी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा किए जाने अपराधियों को पकड़े जाने और पूरी माल बरामदगी का मांग करेगा अन्यथा संगठन के निर्णय अनुसार अतिरिक्त कार्यवाही संगठन करेगा| कुंदन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसाई संघ बस्ती ने दिया ज्ञापन|




आज बुधवार सुबह 10 बजे के करीब वाल्टरगंज पुलिस थाने से चंद कदम दूर भिटिया चौराहे पर स्थित नंदलाल सोनी आभूषण की दुकान से अपने को पुलिसकर्मी बताकर टप्पेबाजों ने सोने का जेवर उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ सदर आलोक प्रसाद, एसओ दुर्विजय, एसओजी, पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल व स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से पूछताछ की।




रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।