बस्ती: बस्ती की कप्तानगंज पुलिस ने आज मंगलवार को धोखाधड़ी और जालसाजी कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कप्तानगंज क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेदप्रकाश मिश्र पुत्र चंद्रदेव मिश्र ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित किया था|
दरअसल ,पीड़ित प्रविंदर वर्मा ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में कप्तानगंज थाने में शिकायत की थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि,'' मैने वेदप्रकाश मिश्र को जमीन खरीदने के लिए ₹पाँच लाख दिया था| जब मैं वापस मांगने लगा तो वेदप्रकाश ने फर्जी तरीके से मेरे नाम से खुद चेक काटकर विभिन्न तिथियों मे भुगतान करवा लिया।
जिसके संबंध में कप्तानगंज पुलिस ने वेदप्रकाश मिश्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (छल करना और बेईमानी से बहुमूल्य वस्तु / संपत्ति में परिवर्तन करने या बनाने) , 406 (विश्वास का आपराधिक हनन) , 467 (मूल्यवान प्रतिभूति वसीयत या किसी मूल्यवान प्रतिभूति को बनाने या हस्तांतरण करने का प्राधिकार, या कोई धन प्राप्त करने आदि के लिए कूटरचना) , 468 (छल के प्रयोजन से कूटरचना), 504 (उकसा कर लोकशांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) व 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा,“धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में अभियुक्त वेदप्रकाश मिश्र को गड़हा गौतम सर्विस लेंन वाली पुलिया के पास से आज सुबह करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया।