Time:
Login Register

महिला की मौत का मामला: बस्ती में आत्महत्या का दुष्प्रेरण आरोपित गिरफ्तार

By tvlnews May 6, 2022
महिला की मौत का मामला: बस्ती में आत्महत्या का दुष्प्रेरण आरोपित गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में  थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया|थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण में वांछित चल रहे अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र संकटा निवासी ग्राम सिकटा को आज बक्सई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। 



1 फरवरी 2022  को वादी रामसुभग द्वारा थाना वाल्टरगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके ससुराल वालों द्वारा उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या कर दी गयी है। जिसके सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0स0 83/22 धारा 302, 498A भा0द0सं0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी। विवेचना के दौरान धारा 34, 306, 498A भा0द0सं0 का अपराध पाया गया।



पुलिस ने बताया,''थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.05.2022 को प्रातः समय 04.50 बजे अभियुक्त सतेन्द्र उपरोक्त को बक्सई तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । 



You May Also Like