मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: गले में फंदा डालकर युवक ने दी जान, अमरूद के पेड़ पर झूलती मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प…

बस्ती: गले में फंदा डालकर युवक ने दी जान, अमरूद के पेड़ पर झूलती मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: गले में फंदा डालकर युवक ने दी जान, अमरूद के पेड़ पर झूलती मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौंआ जगत का पुरवा महादेवा में अमरूद के टहनी से 32 वर्षीय एक युवक का शव फंदे से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को उतरवा कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा।



जानकारी के अनुसार,'' पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ब्योतहरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश चौधरी पुत्र स्व. लालमन अपने फूफा के गांव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महादेवा के बाहर पिछले 15 वर्षों से रहता था। 



मृतक के फूफा नंदलाल चौधरी ने बताया कि उसके बड़े भाई रामजियावन चौधरी की मृत्यु के बाद राजेश शराब, गांजा का अत्यधिक सेवन करने लगा था। जिस पर टोकने के कारण वह गांव के बाहर सड़क किनारें मड़ई डालकर रहने लगा था। मृतक के माता पिता की मौत हो चुकी हैं। उसका बड़ा भाई मुम्बई में रहता है, जहां से वह उसके खर्च के लिए रूपया भेजता था।



गुरुवार की देर शाम उसने कुछ लोगों के साथ खाया पीया। शुक्रवार को उसकी पेड पर फंदे से लटकती लाश की सूचना मिली। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्‍जे में लिया। 



एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्‍ट्या मामला आत्‍महत्‍या का लग रहा है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्‍पष्‍ट होगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।