Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती के गौर गोलीकांड का मामला: पुलिसिया दबिश और खौफ से डरे विनोद सिंह और विकास सिंह ने किया किया सरेंडर, 2 की तलाश जारी

  • by: news desk
  • 18 May, 2021
बस्ती के गौर गोलीकांड का मामला: पुलिसिया दबिश और खौफ से डरे विनोद सिंह और विकास सिंह ने किया किया सरेंडर, 2 की तलाश जारी

बस्ती:  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिसिया दबिश और खौफ से डरे हिस्ट्रीशीटर माफिया ने पुलिस के सामने किया सरेंडर| वर्चस्व की चुनावी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने चलाई थी कई राउंड गोलियां| दिनेश सिंह निवासी डेंगरहा के चेहरे पर लगी थी गोली जो पुलिस के लिए थी चुनौती



शिवपाल सिंह की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ था नामजद मुकदमा| एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी के लिए स्वयं थाने पर बैठ गठित की पुलिस टीम| सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय SHO शमशेर बहादुर सिंह दे रहे थे दबिश|



सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग के दो आरोपितों ने तलाश में लगी पुलिस टीमों को चकमा देते हुए मंगलवार दोपहर गौर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसमें मुख्य आरोपित विनोद सिंह और विकास सिंह निवासी सुमही थाना गौर शामिल हैं। गेट पर पहुंचते ही एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने दोनों को अभिरक्षा में ले लिया। थाना गौर क्षेत्र के ग्राम सीकरी में चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में वांछित थे अभियुक्त। मामले में नामजद मनीष सिंह और बबलू लोहार की पुलिस को तलाश है।


SHO विकास यादव सहित जिले की अन्य टीम भी गिरफ्तारी के लिए कर रही थी प्रयास| पुलिस की लगातार दबिश से घबराया माफिया जान की गुहार लगाते पहुंचा थाने| आरोपी जिला पंचायत सदस्य और गन्ना समिति चेयरमैन प्रतिनिधि है विनोद सिंह| बस्ती जिले के गौर थाना के सीकरी चौराहे पर सरेआम गोलीकांड का मामला।



बता दें ,''पंचायत चुनाव की रंजिश में रविवार रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर हुई फायरिंग में पुलिस ने चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपितों पर पुलिस गैंगस्टर और एनएसए के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस मामले में सुखपाल सिंह ने तहरीर दी, जिसके आधार पर विनोद सिंह, विकास सिंह, मनीष सिंह व बबलू लोहार के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गाली गलौज देने सहित महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।




पूरा मामला: 

,''रविवार रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चौराहे पर चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में दिनेश सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। गोली चलाने का आरोप क्षेत्रीय हिस्ट्रीशीटर पर है, जिस पर पूर्व में तीन हत्या का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति ने हिस्ट्रीशीटर सहित 3-4 लोगों के नाम बताए थे।




सिकरी चौराहे के पास चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। मामला बढ़ते-बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गया। घायल दिनेश सिंह को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। घटना रविवार शाम 8 बजे की है।




 सुमही ग्राम पंचायत में दो पक्ष सुखपाल सिंह और विनोद सिंह ने प्रधान पद के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इस चुनाव में विनोद सिंह के पक्ष का व्यक्ति प्रधान पद का चुनाव जीत गया। रविवार की शाम सुमही के राजस्व गांव सिकरी चौराहे पर एक पक्ष के सुखपाल सिंह कुछ सामान खरीद रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान विनोद सिंह के पक्ष का एक व्यक्ति चुनाव में जीत हार को लेकर वहश करने लगा। इस दौरान सिकरी चौराहे पर सुखपाल सिंह के समर्थकों ने उसे घेर लिया।




मामले की जानकारी होने पर विनोद सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे| विनोद सिंह ने ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें से एक गोली सुखपाल सिंह के रिश्तेदार दिनेश सिंह को लगी। दिनेश सिंह डेंगरहा थाना गौर के रहने वाले हैं और वह सुखपाल सिंह के यहां दावत पर आए थे। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दिनेश सिंह को सीएचसी गौर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 



पुलिस के अनुसार, गौर थानाक्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत के विनोद सिंह और दूसरे टोले के सुखपाल सिंह के बीच चुनाव को लेकर रंजिश है। रविवार देर शाम विनोद सिंह का समर्थक बबलू लोहार सिकरी चौराहे पर मौजूद था। वहां विपक्षी सुखपाल सिंह से विवाद हो गया। बताया जाता है कि कुछ देर में वहां सुखपाल सिंह के पक्ष में काफी लोग जुट गए। अपने को घिरता देख बबलू लोहार ने विनोद सिंह को फोन करके सूचना दी। उसके बाद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। एक गोली 38 वर्षीय दिनेश सिंह निवासी डेंगरहा थाना गौर के जबड़े में जा लगी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।



घायल को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि एक विनोद सिंह और बबलू लोहार ने गोली चलाई, जिसमें गोली उन्हें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई। 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन