बस्ती: बस्ती जिले की थाना लालगंज पुलिस ने एक विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर का अफवाह फैलाकर पीटने वाले नामजद 4 अभियुक्तों को आज ( 15.09.2022) को थाना क्षेत्र के ग्राम पगारखास मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
चारों अभियुक्तों द्वारा दिनांक 08.09.2022 को एक विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोर का अफवाह फैलाकर मारा पीटा गया था। थाना लालगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. बब्लू पुत्र हरिप्रसाद, निवासी महादेवा चौराहा थाना लालगंज
2. गोविन्द सोनकर पुत्र अर्जुन सोनकर, निवासी पाकरडाड़ थाना लालगंज
3. बब्लू सोनकर पुत्र गोगई सोनकर , निवासी हलुआपार थाना लालगंज
4. भोला सोनकर पुत्र ढ़ोड़े, निवासी पाकरडाड़ थाना लालगंज