बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आज यानी गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है| बस्ती जिले के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने बेरहमी से की 25 वर्षीय महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंक दिया| रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है| महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले है| कप्तानगंज के झूंगीनाथ मंदिर के पास का मामला।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के झूँगीनाथ मंदिर से पांच सौ मीटर दूर महिला का शव पेड़ से सटे आंधे मुँह पडी मिली है| सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है|
पुलिस ने बताया कि ,''प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय पुलिस बल द्वारा घटना-स्थल पर पहुँचकर अज्ञात मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |