बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
By tvlnews
April 19, 2025
बस्ती - एसपी बस्ती अभिनन्दन के निर्देश पर थाना सोनहा पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित अपहृता को बरामद किया गया।थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 42/25 धारा 137(2) BNS से सम्बंधित अभियुक्त विजय गुर्जर पुत्र भप्पो गुर्जर निवासी गढ़ी पनभेडा थाना हिन्डौन सिटी जिला करौली राजस्थान उम्र 24 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2025 समय करीब 12:20 बजे बस्ती रोडवेज से गिरफ्तार कर संबंधित अपहृता को बरामद किया गया ।
अभियुक्त को गिरफ्तार और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 रविन्द्र कुमार शुक्ला थाना सोनहा जनपद बस्ती, का0 अभिषेक कुमार यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती, म0का0 ऋचा सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती शामिल रही।
