Time:
Login Register

बस्ती न्यूज़ : हार्ट अटैक से मायके में गई 43 वर्षीय महिला की मौत

By tvlnews April 21, 2025
 बस्ती न्यूज़ : हार्ट अटैक से मायके में गई 43 वर्षीय महिला की मौत


दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडीहा बुर्जुग निवासी एक 43 वर्षीय महिला की मायके में मौ*त हो गई। शव घर पहुंचते ही कोह*राम मच गया। परिजनो का रो-रोकर बुराहाल है। महिला एक बेटे के साथ घर रहती थी। पति दो बेटों के साथ दिल्ली में नौकरी करते है।


डेईडीहा बुर्जुग गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी दीनानाथ गौड़ 43 वर्षीय अपने मायके में शादी समारोह में पूरेहेमराज गई थी। परिजनों ने बताया कि आज सुबह नल पर गई थी। इतने में नल पर हार्ट अटैक हो गया। मायके के तुरन्त अस्पताल फैजावाद ले गये जहां डॉकटरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी डेईडीहा बुर्जुग में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त पूरेहेमराज के लिए रवाना हो गये। शाम को करीब चार बजे श*व डेईडीहा पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। दीनानाथ अपने बेटे अभय व अभिषेक के साथ दिल्ली में रहते है। पत्नी लक्ष्मी देवी अपने बेटे विवेक के साथ घर रहती थी। सूचना मिलते ही दिल्ली से मृत*का के पति दीनानाथ गौड़ बेटों के साथ घर के लिए रवाना हो गये। लोगों की भीड़ लगी हुई है।




You May Also Like