बस्ती न्यूज़ -अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण किया
By tvlnews
April 18, 2025
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, लावारिस वाहनो के निस्तरण व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी साथ ही साथ ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शांति/सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी भूमिका/महत्ता के बारे में भी बताया गया, वार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
