Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बलरामपुर: अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाधयक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ किया बैठक

  • by: news desk
  • 11 September, 2021
बलरामपुर: अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाधयक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ किया बैठक

बलरामपुर: जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा का हुआ आगमन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के द्वारा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नवनिर्वाचित सदस्यों तथा पदाधिकारियों के साथ किया बैठक। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा  रहे । कार्यक्रम का आयोजन बलरामपुर के जय पैलेस होटल में किया गया।  कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला प्रधान कलन्दरपुर,तथा सदर ब्लॉक अध्यक्ष तहसीलदार तिवारी के द्वारा किया गया। 



अखिल भारतीय प्रधान संगठन के आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा के द्वारा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा सदस्यों को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का प्रमाण पत्र दिया गया । जनपद के विभिन्न तहसीलों व ब्लाक पर संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया| 




 प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला ने कहा कि संगठन से जुड़े  सभी ग्राम प्रधानों को कार्य करने में कोई भी समस्या होती है तो संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। जिससे ग्राम प्रधान के किसी भी समस्या का आसानी से हल निकाला जा सकता है। जिसके लिए संगठन परेशानी अथवा कठिनाई के अनुसार जरूरत पड़ने पर जिले स्तर के अधिकारियों से तथा ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से मिलकर बात करके समस्या को हल किया जाएगा   



कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी के सदस्य पवन कैराती जिला प्रभारी, गोकुल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम सोनकर जिला सचिव, विरेन्द्र दत्त मिश्रा जिला महामंत्री, देवमणि भारती वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,राजेश शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष,सौरभ त्रिपाठी प्रदेश महासचिव, सेतुबंधु त्रिपाठी, आनन्द तिवारी संरक्षक, अब्दुल मोईद खां महामंत्री अवध क्षेत्र,जिला मिडिया प्रभारी क्रांति शुक्ला आदि सहित कई ग्राम प्रधान रहे मौजूद।।




रिपोर्ट-सुरेश त्रिपाठी


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन