बलरामपुर: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री वितरण किया।
बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ज़ायजा लेने के बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''बाढ़ से गन्ने की खेती प्रभावित हुई है। प्रशासन को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पीड़ित किसानों को आवश्यक मुआवज़ा दिया जा सके इसके बारे में अपनी तैयारी पूरा करने के लिए कहा गया है|