Time:
Login Register

बलरामपुर न्यूज़ : खेत मे गंभीर घायल अवस्था मे युवती के मिलने से मचा हड़कम

By tvlnews March 29, 2025
 बलरामपुर न्यूज़ :  खेत मे गंभीर घायल अवस्था मे युवती के मिलने से मचा  हड़कम


आज सुबह तड़के ही गौरा चौराहा बलरामपुर पर घायल अवस्था में अज्ञात युवती के मिलने से हड़कम मच गया। गौरा चौराहा के महरी गांव के गेहूं के खेत में राप्ती नदी के किनारे अज्ञात युवती गंभीर घायल अवस्था मे मिली। राहगीरों की सूचना पर गौरा पुलिस ने नंदनगर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया। घायल युवती का चेहरा और हाथ बुरी तरह से प्रभावित व सीरियस स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि युवती की स्थिति मे कोई सुधार नही और सीरियस स्थिति के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि घायल युवती निशा 24 पुत्री जयकुमार निवासी हर्रैया, थाना जोगिया, जनपद सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है छानबीन की जा रही है। लोगों की माने तो लड़की चेहरे और हाथ का ये हाल एसिड से हुआ जान पड़ता है।



You May Also Like