बहराइच न्यूज़ : दबंगों का कहर: विवाद के बाद महिला को आग में झोंका

बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर गुरुवार शाम दूसरे युवक ने थूक दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई,
लेकिन बीच बचाव के उस समय मामला शांत हो गया। इसके कुछ देर बाद दबंगों ने युवक पर हमला कर दिया, लेकिन वह वहां से भाग निकला।
जानकारी पर 65 वर्षीय अंगनू पुत्र अब्दुल समद ने अपने बेटे को ऐसा किए जाने पर फटकार लगाई।
कुछ देर बाद लाठी डंडे से लैस हमलावरों ने चढ़ाई कर अंगनू पर हमला कर घायल कर दिया।
उसकी चीख पुकार पर उसकी पुत्रवधू 40 वर्षीय इशरत जहां पत्नी मुबारक, पौत्री 15 वर्षीय शबनम बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन दोनों को पीट डाला।
इशरत के सिर पर बांस से हमला किया। उसका सिर फट गया। यही नहीं उसे धक्का दिए जाने पर वह अलाव में गिरकर कमर के पास झुलस गई।
परिजन घायलों को फखरपुर सीएचसी लाए ।चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।
You May Also Like

विधायक दूधराम ने फीता काटकर किया 'फैज फार्मा क्लीनिक' का उद्घाटन, बोले- 'जनता की सेवा ही मेरी ऊर्जा'

नीलगाय से टकराई बाइक, संतकबीर नगर का युवक गंभीर घायल; मूर्ति लेने जा रहा था पाऊ बाजार

How to Get More Followers on LinkedIn: 10 Strategies That Actually Work in 2025

Buy LinkedIn Followers: 100% Guaranteed & Top Quality

Buy Instagram Followers India | 100% Real, Non Drop Followers
