Time:
Login Register

बहराइच न्यूज़ : भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान दोबारा मिलने पर भावुक हुए बृजेश पांडेय!

By tvlnews March 16, 2025
बहराइच न्यूज़ : भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान दोबारा मिलने पर भावुक हुए बृजेश पांडेय!


बहराइच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह और जिला प्रभारी शिव भूषण ने रविवार को पार्टी कार्यालय में बृजेश पांडेय को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जयकारे लगाए और बृजेश पांडेय भावुक हो उठे।

भाजपा हाइकमान के फैसले के बाद पार्टी कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण और विधायक सुरेश्वर सिंह समेत कई बड़े नेता इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।


बृजेश पांडेय ने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।



You May Also Like