उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें बहराइच के सहायक श्रम आयुक्त प्रदेश सचिव/महासचिव के पद पर जीत हासिल की है। इसको लेकर जिले के विभागीय कर्मचारियों में हर्ष है।
यूपी लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव लखनऊ के गोमती नगर स्थित किसान मंडी भवन में चुनाव अधिकारी राज्य समन्वयक सैयद रिजवान अली की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया
कि चुनाव में उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर को संघ का अध्यक्ष, सहायक श्रम आयुक्त शेर सिंह को उपाध्यक्ष, निक्की नैन्सी को कोषाध्यक्ष को चुना गया।
इसकी सूचना जिला मुख्यालय पहुंचने पर विभागीय कर्मचारियों ने हर्ष जताया है।